गुवाहाटी, 15 मार्च (भाषा) स्पेन के मिडफील्डर एंडी रोड्रिग्ज के दूसरे हाफ में दागे दो गोल की बदौलत नॉर्थ ईस्ट यूनाईटेड एफसी ने रविवार को यहां जमशेदपुर एफसी को 2-1 से हराकर इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के मौजूद सत्र में पहली जीत दर्ज की।
रोड्रिग्ज ने 53वें और 69वें मिनट में गोल दागा।
जमशेदपुर एफसी की ओर से एकमात्र गोल मेस्सी बाउली ने 68वें मिनट में किया।
इस जीत से नॉर्थ ईस्ट यूनाईटेड की टीम छह अंक के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है।
जमशेदपुर एफसी की टीम सत्र की अपनी पहली हार के बावजूद 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।
भाषा सुधीर नमिता
नमिता