सेनेगल और मोरक्को विश्व कप प्लेऑफ में

Ads

सेनेगल और मोरक्को विश्व कप प्लेऑफ में

  •  
  • Publish Date - October 13, 2021 / 12:37 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

केपटाउन, 13 अक्टूबर (एपी) फामारा डीडियो की हैट्रिक से सेनेगल ने नामीबिया को 3-1 से हराकर अफ्रीका से विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के प्लेऑफ के अंतिम चरण में जगह बना ली है।

इसके छह घंटे बाद मोरक्को भी अफ्रीका से प्लेऑफ में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बन गयी। उसने गिनी को 4-1 से हराया। अयूब अल काबी ने मोरक्को की तरफ से पहला गोल किया जो उनका तीन मैचों में चौथा गोल है।

दक्षिण अफ्रीका के ओरलैंडो स्टेडियम में सैडियो माने ने डीडियो को पहला और तीसरा गोल करने में मदद की। ये सेनेगल की चार मैचों में चौथी जीत है जिससे उसने ग्रुप एच में अपना शीर्ष स्थान सुनिश्चित किया।

प्लेऑफ मार्च में खेले जाएंगे जिससे कतर में होने वाले विश्व कप में भाग लेने वाली पांच अफ्रीकी टीमों का निर्धारण होगा।

जोहानिसबर्ग में खेले गये एक अन्य मैच में दक्षिण अफ्रीका ने इथोपिया को 1-0 से हराया। दक्षिण अफ्रीका ग्रुप जी में घाना से एक अंक पीछे है जिसने जिम्बाब्वे को 1-0 से पराजित किया।

एपी पंत

पंत