अहमदाबाद, 26 फरवरी (भाषा) वेस्टइंडीज ने रोमारियो शेफर्ड (नाबाद 52 रन) के अर्धशतक और जेसन होल्डर (49 रन) के साथ आठवें विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की बदौलत बृहस्पतिवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच में आठ विकेट पर 176 रन बनाए।
इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका। ब्रैंडन किंग ने 21 रन और कप्तान शाई होप ने 16 रन बनाए।
दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने तीन जबकि कागिसो रबाडा और कॉर्बिन बॉश ने दो दो विकेट लिए।
भाषा नमिता
नमिता