कनिका कपूर के कोविड 19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद चिंता में ​दक्षिण आफ्रिकी खिलाड़ी, 14 दिन तक के लिए सेल्फ क्वारंटाइन

कनिका कपूर के कोविड 19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद चिंता में ​दक्षिण आफ्रिकी खिलाड़ी, 14 दिन तक के लिए सेल्फ क्वारंटाइन

कनिका कपूर के कोविड 19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद चिंता में ​दक्षिण आफ्रिकी खिलाड़ी, 14 दिन तक के लिए सेल्फ क्वारंटाइन
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: March 22, 2020 2:57 pm IST

लखनऊ: कोविड 19 के बचाव के लिए देश और राज्य की सरकारें ऐतिहाद के तौर पर कई तरह के उपाय कर रही है। वहीं, बीते दिनों बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोविड 19 पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि कनिका कपूर को पॉजिटिव पाए जाने के बाद दक्षिण अफ्रिका की टीम की मुसीबत बढ़ गई है।

Read More: कोविड-19 से अब तक 1600 की मौत, फिर भी ईरान ने अमेरिकी मदद को ठुकराया

दरअसल में पार्टी के लिए लखनऊ पहुंची कनिका कपूर ने एक स्थानीय 5 स्टार होटल में स्टे किया था। इसी दौरान यहां भारत दौरे पर आई साउथ आफ्रिका की टीम के खिलाड़ी भी रूके हुए थे। हालांकि, कोविड-19 के कारण वनडे सीरीज बीच में ही रद्द कर दी गई और मेहमान टीम अपने देश लौट गई। जहां सभी खिलाड़ियों को 14 दिन के लिए सेल्फ क्वारैंटाइन (अलग-थलग) में रखा गया है। बताया गया कि कनिका कपूर यहां 14 से 16 मार्च तक रूकी हुई थी। इस दौरान उन्होंने होटल की लॉबी में डिनर भी किया था और कई मेहमानों से मिलीं थीं।

Read More: सोने-चांदी की कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी, निवेशकों को मिली राहत

गौरतलब है कि 15 मार्च को पूर्व सांसद जितिन प्रसाद के ससुर आदेश सेठ ने एक पार्टी दी थी। इस पार्टी में कनिका कपूर सहित कई नेता और मंत्री शामिल हुए थे। पार्टी के बाद कनिका कपूर को कोविड 19 पॉजिटिव पाया गया था। स्वास्थ्य विभाग उनके संपर्क में आए 22 हजार लोगों की जांच की, जिसमें राजस्थान की पूर्व सीएम वसूंधरा राजे सिंधिया और उनके बेटे दुष्यंत सिंह भी शामिल थे। हालांकि अभी तक कनिका के संपर्क में आए एक भी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आया है।

Read More: यूपी के 15 जिले 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन, कोरोना संक्रमण रोकने सीएम योगी ने की घोषणा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"