इस खिलाड़ी ने अजीबो-गरीब तरीके से मारा छक्का, गेंदबाज भी हैरान.. वीडियो वायरल

इस खिलाड़ी ने अजीबो-गरीब तरीके से मारा छक्का, गेंदबाज भी हैरान.. वीडियो वायरल

इस खिलाड़ी ने अजीबो-गरीब तरीके से मारा छक्का, गेंदबाज भी हैरान.. वीडियो वायरल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: March 4, 2020 4:18 am IST

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाड़ी राशिद खान ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अजीबोगरीब तरह से छक्का मारते नजर आ रहे हैं. उन्होंने लोगों से पूछा है कि क्या ये हेलीकॉप्टर शॉट है।

पढ़ें- टीम इंडिया में होगा बड़ा बदलाव, चीफ सलेक्टर एमएसके प्रसाद ने दिए सं…

इस वीडियो को खूब लाइक्स मिल रहे हैं. पहली बार किसी ने क्रिकेट में ऐसा छक्का देखा होगा.
शिखर धवन ने फोटो पोस्ट कर लिखा- ‘आओ कभी हवेली पर’ राशिद खान बोले- ‘वहां क्या है ऐसा…’, लोगों ने लिए मजे

 

वीडियो में राशिद खान किसी टूर्नामेंट में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने एकदम अलग अंदाज में कोई शॉट खेला है. राशिद ने तेज गेंदबाज की गेंद पर थर्ड मैन एरिया में जो शॉट मारा, वो हेलिकॉप्टर शॉट के अंदाज में मारा गया, लेकिन उससे कुछ अलग अंदाज में. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”क्या आप इसे हेलीकॉप्टर कहेंगे? मुझे लगता है…”

पढ़ें-ं ICC रैंकिंग : विराट कोहली को बड़ा नुकसान, टॉप टेन में ये दो भारतीय बल्लेबाज भ…

उनके इस वीडियो के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”इसे मैं रिवर्स हेलीकॉप्टर शॉट कहूंगा.” कोई इस वीडियो को निंजा शॉट कह रहे हैं. हालही में राशिद खान को बिग बैश लीग में खेलते देखा गया था. वो बीबीएल में एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से खेलते हैं. उन्होंने बिग बैश लीग में हैट्रिक ली थी. जिसके लिए उनकी खूब तारीफ हुई थी.


लेखक के बारे में