नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) यूएई ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप डी मैच में सोमवार को यहां अफगानिस्तान के खिलाफ नौ विकेट पर 160 रन बनाए।
यूएई की तरफ से शोएब खान ने 68 जबकि आलीशान शराफू ने 40 रन बनाए।
अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई ने चार जबकि मुजीब उर रहमान ने दो विकेट चटकाए।
भाषा सुधीर
सुधीर