मुंबई, 31 मार्च (भाषा) चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथियंस को अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) में शामिल किया गया। आयोजकों ने मंगलवार को लीग के सातवें सत्र से पहले यह घोषणा की।
यूपी टीम के मालिक उद्यमी मुकेश शर्मा हैं।
यूटीटी के सातवें सत्र का आयोजन जुलाई में गोवा में होगा जिसमें सात टीमें हिस्सा लेंगी। यह एकल राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेला जाएगा जिसमें हर टीम लीग चरण में एक बार हर दूसरी टीम के खिलाफ खेलेगी। कुल मुकाबलों की संख्या 24 होगी जो पिछले दो सत्र में 23 थी।
जयपुर पैट्रियट्स भी लीग का हिस्सा नहीं रही क्योंकि उसने फ्रेंचाइजी समझौते की शर्तों का बार-बार उल्लघंन किया और लगातार भुगतान में चूक की।
भाषा नमिता मोना
मोना