सियोल, 22 जून (भाषा) भारतीय गोल्फर वीर अहलावत कोलोन कोरिया ओपन के तीसरे दौर में एक ओवर 72 का कार्ड खेलने के बाद संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर हैं।
अहलावत का कुल स्कोर एक ओवर 214 का है और उनके पास तालिका में शीर्ष 10 में जगह बनाने का मौका है।
वह पार 71 के कोर्स पर शुरुआत में बर्डी लगाने के बाद सातवें से 12वें होल के बीच चार बोगी कर बैठे । उन्होंने हालांकि दो बर्डी लगाकर अच्छी वापसी की।
कट में जगह बनाने वाले एक अन्य भारतीय राशिद खान (84) 13 ओवर के कार्ड के साथ निराशाजनक प्रदर्शन के बाद संयुक्त 65वें स्थान पर खिसक गये। उनका कुल स्कोर 16 ओवर 229 है।
भाषा आनन्द सुधीर
सुधीर