IND vs AUS World Cup 2023 : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाल मचाएंगे हिटमैन, तीन शॉट लगाते ही अपने नाम करेंगे ये बड़ा रिकॉर्ड

Ads

IND vs AUS World Cup 2023 : रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में एक धांसू वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने से बस कुछ कदम दूर हैं।

  •  
  • Publish Date - October 8, 2023 / 12:14 PM IST,
    Updated On - October 8, 2023 / 12:14 PM IST

Will Rohit Sharma leave MI?

नई दिल्ली : IND vs AUS World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आज रविवार को खेला जाएगा। इस मैच का सभी क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है। कंगारुओं के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले में कई बड़े रिकार्ड्स भी बन सकते हैं जिसमें एक वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के पास नाम करने का शानदार मौका है। वह इस उपलब्धि से मात्र तीन शॉट दूर हैं।

यह भी पढ़ें : ODI World Cup-2023 : इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के बीच महामुकाबला आज, प्लेइंग 11 को लेकर रोहित शर्मा ने किया बड़ा खुलासा 

रोहित के नाम दर्ज होगा ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs AUS World Cup 2023 : टीम इंडिया के कप्तान और वर्तमान में दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में एक धांसू वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने से बस कुछ कदम दूर हैं। रोहित छक्के लगाने में माहिर हैं। इस मुकाबले में वह तीन शॉट लगाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। इस मामले में वह दिग्गज क्रिस गेल को पीछे छोड़ देंगे। वेस्टइंडीज़ के इस धाकड़ बल्लेबाज के नाम इंटरनेशनल करियर में 553 छक्के हैं।

ये है इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

IND vs AUS World Cup 2023 :  बात करें इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल(553) का नाम आता है। इसके बाद टीम इंडिया के धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा(551) हैं। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी(476) हैं। वहीं, इस लिस्ट में चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज रहे ब्रैंडन मैकुलम(398) हैं और पांचवें नंबर पर 383 छक्कों के साथ न्यूजीलैंड के लिए मार्टिन गप्टिल हैं।

ऐसा रहा है रोहित का इंटरनॅशनल करियर

IND vs AUS World Cup 2023 : रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो उन्होंने तीनों फॉर्मेट में कुल मिलकर अब तक 451 मुकाबले खेले हैं जिसमें उनके नाम 17642 रन हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 264 रन रहा है जोकि वनडे फॉर्मेट में बनाया था। उनके बल्ले से 44 शतक और 97 शतक भी निकले हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी रोहित शर्मा का बल्ला अच्छा खासा चलता है. ऐसे में इस मुकाबले में उनसे टीम को बड़ी पारी की उम्मीद जरूर होगी।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh BJP Candidate List 2023: भाजपा उम्मीदवारों की वायरल सूची पर मचा बवाल, अपने ही नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल रहे कार्यकर्ता

दोनों टीमों का वर्ल्ड कप स्क्वॉड

भारतीय टीम

IND vs AUS World Cup 2023 :  रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर।

ऑस्ट्रेलिया

पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस, सीन एबॉट, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्नस लाबुशेन, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, एडम जाम्पा, मिचेल स्टार्क।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनाएंगे आप, इस सर्वे में क्लिक करके बताएं अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp