विश्व रैपिड शतरंज : सविता श्री को महिला वर्ग में संयुक्त बढत

विश्व रैपिड शतरंज : सविता श्री को महिला वर्ग में संयुक्त बढत

विश्व रैपिड शतरंज : सविता श्री को महिला वर्ग में संयुक्त बढत
Modified Date: December 27, 2022 / 10:23 pm IST
Published Date: December 27, 2022 10:23 pm IST

अलमाटी, 27 दिसंबर ( भाषा ) भारत की युवा खिलाड़ी बी सविता श्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फिडे विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप के महिला वर्ग के आठवें दौर के बाद चीन की झोंगयी तान और अलेक्जेंद्रा गोरियाश्किना के साथ संयुक्त बढत बना ली है ।

15 वर्ष की सविता श्री ने लगातार चार जीत दर्ज करके शीर्ष स्थान हासिल किया । उसने कजाखस्तान की जरीना नूरगालियेवा को हराने के बाद ऊंची रैंकिंग वाली ईरान की सारासादत के , बुल्गारिया की अंतोनानेमा स्टेफानोवा और जॉर्जिया की बेला खोतेनाश्विली को मात दी ।

इस बीच भारत की शीर्ष खिलाड़ी कोनेरू हम्पी पहले मुकाबले में मिली हार से उबरकर अगले तीन दौर में जीत दर्ज करने में कामयाब रही ।

भारत की डी हरिका 36वें, पद्मिनी राउत 33वें और तानिया सचदेव 52वें स्थान पर हैं ।

ओपन वर्ग में ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने पहले दिन चार जीत दर्ज की लेकिन आज दो मुकाबले ही जीत सके । वह पांच अन्य के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर है । निहाल सरीन संयुक्त चौथे स्थान पर हैं । दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन शीर्ष पर हैं ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में