Zimbabwe Beat Australia: टी20 वर्ल्ड कप में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 23 रनों से जीता मैच

Ads

Zimbabwe Beat Australia: टूर्नामेंट के 19वें मैच में जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम को हरा दिया है।

  •  
  • Publish Date - February 13, 2026 / 03:05 PM IST,
    Updated On - February 13, 2026 / 03:11 PM IST

Zimbabwe Beat Australia/Image Credit: ICC X Handle

HIGHLIGHTS
  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज एक बड़ा उलटफेर हुआ है।
  • टूर्नामेंट के 19वें मैच में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है।
  • जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 170 रनों का लक्ष्य दिया था

Zimbabwe Beat Australia: नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज एक बड़ा उलटफेर हुआ है। यहां कोलंबो में खेले गए टूर्नामेंट के 19वें मैच में जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम को हरा दिया है। दरअसल, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 170 रनों का लक्ष्य दिया था। लक्ष्ण का पीछा करने (Zimbabwe Beat Australia) उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 146 रनों पर ऑलआउट हो गई।

फ्लॉप रही ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी

Zimbabwe Beat Australia: जोश इंग्लिस (8), ट्रैविस हेड (17) के रूप में ओपनिंग जोड़ी फ्लॉप रही, तीसरे नंबर पर आए (Zimbabwe Beat Australia)  कैमरून ग्रीन तो खाता भी नहीं खोल पाए। जिम्बाब्वे के गेंदबाज ब्रैड इवांस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद ग्रुप बी का सुपर-8 का सिनेरियो रोमांचक हो गया है।

जिम्बाब्वे ने की शानदार गेंदबाजी

Zimbabwe Beat Australia: ब्लेसिंग मुजारबानी ने जोश इंग्लिस के रूप में ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट लिया। उन्होंने अपने पहले और मैच के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ये विकेट लिया। तीसरे नंबर पर आए कैमरून ग्रीन को ब्रैड इवांस ने पारी के तीसरे ओवर में कैच आउट कराया। अगले ही ओवर में मुजारबानी ने टीम डेविड को (Zimbabwe Beat Australia)  शून्य पर चलता किया। पांचवें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज ट्रैविस हेड (17) भी आउट हो गए, ये बड़ा विकेट भी इवांस ने लिया। ब्रैड इवांस ने हेड को बोल्ड किया।

इन्हे भी पढ़ें:-