शिव’राज’ के 12 साल, विपक्ष ने कहा- झूठ,ढोंग,वादाखिलाफी के 12 साल

Ads

शिव'राज' के 12 साल, विपक्ष ने कहा- झूठ,ढोंग,वादाखिलाफी के 12 साल

  •  
  • Publish Date - November 29, 2017 / 05:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

बतौर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 29 नवंबर यानी आज अपने 12 साल पूरे कर लिए हैं. आज वे बूथ लेवल पर कई कार्यक्रमों के ज़रिए अपने उपलब्धियों का बखान करेंगे. वहीं कांग्रेस की माने तो 12 साल की उपलब्धियों को नहीं भुलाया जा सकता. लेकिन जानकारों के मुताबिक 14 साल की सरकार में चाहे महिला अपराध हो. कुपोषण या फिर किसानों के मुद्दे. इन चुनौतियां से निपटने में सूबे के मुखिया नाकाम साबित हो रहे हैं।

 

 

 

बीजेपी शिवराज के 12 साल पूरे होने पर जश्न मना रही है. विकास यात्रा के नाम पर 29 नवंबर को बड़े आयोजन किए जा रहे हैं. संगठन ने बूथ लेवल तक जश्न मनाने की तैयार कर रखी है. मायने साफ हैं कि शिवराज सिंह के बतौर मुख्यमंत्री 12 साल पूरे हो रहे हैं. और बीजेपी जनता को भी बता रही है कि इस दौरान 12 नहीं 12 सौ उपलब्धियां हैं।

 

 

बीजेपी जहां जश्न मनाने में जुटी है. और जनता के सामने शिवराज के चेहरे के नाम पर 2018 के चुनाव की बिसात की तैयार कर रही है. वहीं, कांग्रेस शिवराज के बतौर CM 12 साल पूरे होने पर किसानों की परेशानी, व्यापमं, कानून व्यवस्था और कुपोषण जैसे मुद्दों पर सरकार को घेर रही है।

 

 

 

बहरहाल, बीजेपी शिवराज सिंह ने बतौर मुख्यमंत्री 12 साल पूरे होने पर इसे कामयाबी के तौर पर देख रही है।  दरअसल. मध्यप्रदेश में अभी तक सिर्फ दिग्विजय सिंह ही थे,जिन्होंने 10 साल पूरे किए थे. अब देखना होगा कि शिवराज के 12 सालों को जनता किस नजरिए से देखती है।

 

सुधीर दंडोतिया, IBC24, भोपाल