पन्ना। एक समय डकैतों के डर का सामना कर चुके पन्ना में अब अपराधियों का इतना खौफ है कि पुलिस वले भी इनसे सुरक्षित नहीं है। 2 दिन पूर्व एक मामला पन्ना जिले के अमानगंज से प्रकाश में आया है जहां 4 बंदूकधरियों ने पहले पुलिस हेल्पलाईन 100 पर फोन कर पुलिस को मौके पर बुलाया फिर पुलिस वालों को बंधक बनाया और अपनी गाडी छोड़कर 100 डायल गाडी और पुलिस की वर्दी पहनकर अमानगंज के बुमरहा गांव पहुंचे और वहां 21 वर्षीय युवती को थाना में बुलाने के नाम पर अपहरण कर फरार हो गये इसमे से 3 आरोपियों की गिरफ्तारी सागर के वंडा से की गई जबकि मुख्य आरोपी सहित युवती अभी भी नहीं मिले है, जो तीन आरोपी पकडे़ गए है वो दमोह के पथरिया के है। हांलाकि पकड़े गए आरापियों में राजेश रैकबार, राजेश सिंह ठाकुर और हेमराज कौल जो पथरिया जिला दमोह के रहने वाले है शामिल है। पुलिस जल्द मुख्य आरोपी को पकड़ने की बात कह रही है।
वेब डेस्क, ibc24