नारायणपुर। आज नारायणपुर में 3 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जिले में अब तक 9 मरीज सामने आ चुके हैं। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
ये भी पढ़ें: प्रदेश में आज 9 नए कोरोना मरीज आए सामने, 6 मरीज अंबिकापुर में और 3 …
पूरे प्रदेश की बात करें तो यहां आज अब तक 32 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 833 हुई, छत्तीसगढ़ में अब तक 2334 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में अब तक 1489 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं अब तक 12 लोगों की मौत हुई है। आज कोंडागांव के 1 मरीज स्वस्थ हुए है।
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के इन पांच जिलों से 29 कोरोना मरीजों की पुष्टि, 832 हुई …
आज सामने आए जिलेवार मरीजों की संख्या इस प्रकार है
रायपुर-3
सरगुजा-6
बलरामपुर-9
रायगढ़-5
जांजगीर-6
नारायणपुर-3