नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने ट्रक को मारी टक्कर, कार सवार 5 लोगों की मौत

Ads

नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने ट्रक को मारी टक्कर, कार सवार 5 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 21, 2020 / 06:54 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर सोमवार तड़के तेज रफ्तार से चलती हुई एक कार ने एक खड़े ट्रक को टक्कर मार दी जिससे कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई।पुलिस ने यह जानकारी दी।

Read More: MLA बृहस्पति सिंह का विधायक प्रतिनिधि हुआ गिरफ्तार, फर्जीवाड़ा कर 270 एकड़ सरकारी जमीन बेचने का आरोप

उन्होंने कहा कि दुर्घटना यहां दौंड तहसील में यावत के पास तड़के साढ़े तीन बजे हुई। यावत पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कार पुणे की ओर जा रही थी जब उसने एक खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। अधिकारी ने कहा, “कार में सवार सभी पांच लोगों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई।”

Read More: BJP प्रदेशाध्यक्ष की प्रेस कान्फ्रेंस, नए कृषि विधेयक से बिचौलिए का रोल खत्म, MSP पर किसानों को नुकसान नहीं, विपक्ष को समझ नहीं आ रहा बिल

अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में ट्रक चालक पर एक मामला दर्ज किया जाएगा क्योंकि उसने राजमार्ग पर गलत स्थान पर ट्रक खड़ा किया था।

Read More: इस बार सबसे ज्यादा सख्ती! दुर्ग जिले में भी एक हफ्ते का कंप्लीट लॉकडाउन, सब्जी सहित सभी दुकानें रहेंगी बंद… देखिए गाइड लाइन