बलिया (उत्तर प्रदेश), 31 मार्च (भाषा) बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र में होली के दिन कथित तौर पर एक महिला को रंग लगाने को लेकर एक दलित युवक की हत्या कर दी गई।
Read More News: प्रेमी जोड़ा ने थाने में रचाई शादी, मारपीट और मामला दर्ज होने के बाद आखिरकार राजी हुए दोनों के परिजन
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन टाडा ने बुधवार को बताया कि बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के आंस चौरा गांव में मंगलवार को दुर्गेश पासवान (19 ) नामक युवक का खून से लथपथ शव मिला। उसकी पीठ और सीने पर चाकू से हमले के निशान थे।
Read More News: दमोह का दंगल! बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन..उपचुनाव के लिए बिछ चुकी सियासी बिसात
उन्होंने बताया कि दुर्गेश ने होली के दिन अपने गांव में ही रहने वाले रिश्तेदार करण की भाभी को रंग लगा दिया था। इसे लेकर दुर्गेश और करण के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद रात में करण ने योजनाबद्ध तरीके से दुर्गेश को फोन कर बुलाया और चाकू से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को आंस चौरा गांव में एक ‘ट्यूबवेल’ के पास फेंक दिया।
उन्होंने बताया कि दुर्गेश के पिता कामेश्वर की शिकायत पर मंगलवार को बांसडीह रोड थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
Read More News: 10 दिनों के स्वैच्छिक लॉकडाउन का निर्णय, लगातार मौतों से दहशत में ग्रामीण, हर व्यक्ति के स्वास्थ्य जांच की मांग
पुलिस ने इस मामले में करण और एक अन्य शख्स संजीव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और दुर्गेश का मोबाइल फोन बरामद किया गया।
Read More News: होम आइसोलेशन में रहने वालों को खुद लेनी होगी दवाई, मध्यप्रदेश में आज 2173 नए कोरोना केस, 24 घंटे में 10 मरीजों की मौत
उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपी रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। दुर्गेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।