राहुल के बयान पर जोगी की सफाई- वे मौकापरस्त नहीं, गांधी परिवार के प्रति कोई कटुता नहीं

Ads

राहुल के बयान पर जोगी की सफाई- वे मौकापरस्त नहीं, गांधी परिवार के प्रति कोई कटुता नहीं

  •  
  • Publish Date - May 19, 2018 / 08:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कहा कि वे मौकापरस्त नहीं है। मौकापरस्त उसे कहा जाता है जिसे तात्कालिक लाभ मिले। हमें तो तात्कालिक नुकसान हुआ है। हालांकि जोगी ने राहुल के बयान पर सार्वजनिक टिप्पणी करने से इंकार किया।

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर में शुक्रवार को राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें मौकापरस्त नेता नहीं चाहिए। उनका इशारा अजीत जोगी की तरफ था। उन्होंने रेणु जोगी के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा था कि उन्हें नहीं हटाना उनकी मानवीयता है। इस पर जोगी से आईबीसी 24 ने प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की तो बहुत ज्यादा खुलकर नहीं बोले। उन्होंने मौकापरस्त करार दिए जाने पर सफाई देते हुए इतना जरूर कहा कि वे मौकापरस्त नही हैं। यह बात प्रदेश की जनता भी जानती है। मौकापरस्त तो उसे बोलते है जिसे कोई तात्कालिक लाभ मिले। यहां तो हमें सब तात्कालिक नुकसान ही हुआ। 

ये भी पढ़ें- प्रोफेसर व्हीके गोयल छत्तीसगढ़ माशिमं के नए सचिव चुने गए

कांग्रेस से अलग होने के बाद अजीत जोगी कांग्रेस और राहुल गांधी पर लगातार हमले करते रहे हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि वे जिस दिन से कांग्रेस से अलग हुए है उसी दिन निर्णय लिया कि मेरी गांधी परिवार के प्रति कोई कटुता नही रहेगी। इतना कहने के बाद उन्होंने राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास पर कहा कि उनका कार्यक्रम सार्थक नहीं था। उनके भाषण से राज्य के मुद्दे गायब थे। 

छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी के बयाने के बाद यह माना जा रहा है कि अजीत जोगी की कांग्रेस में वापसी की संभावना नहीं है, लेकिन उनके बयान पर जोगी ने जिस अंदाज में बच-बच कर प्रतिक्रिया दी, उससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि जोगी के मन में अभी भी गांधी परिवार के प्रति सॉफ्ट कार्नर है।

ये भी पढ़ें- ”बीजेपी को सरकार बनाने का न्यौता देना सहीं था या नहीं, 10 हफ्ते बाद सुनवाई”

वेब डेस्क, IBC24