Congress MLA goes Video viral with currency
AMIT JOGI BLAMES DHARAMJEET SINGH: रायपुर। धर्मजीत सिंह के JCCJ से निष्कासन के बाद उनके और जोगी परिवार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है। अब JCCJ प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने धर्मजीत सिंह पर फिर बड़ा आरोप लगाते हुए कह दिया है कि वह एकनाथ शिंदे बनना चाहते थे और पार्टी को खत्म करने का भी षड़यंत्र रच रहे थे इसीलिए उनको पार्टी से निष्कासित किया गया। बता दें कि इससे ठीक पहले धर्मजीत सिंह ने भी अमित जोगी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने फोन पर उनको और उनकी पत्नी को अभद्रता से बात की और अपशब्द भी कहे।
Read More: टिकटॉकर लड़की के छोटे कपड़े देख पड़ोसी ने बुला ली पुलिस, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ हंगामा