मथुरा में एक संगठन ने रावण की पूजा अर्चना की

Ads

मथुरा में एक संगठन ने रावण की पूजा अर्चना की

  •  
  • Publish Date - October 25, 2020 / 04:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

मथुरा (उप्र), 25 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में विजयदशमी के अवसर पर एक संगठन ने रविवार को रावण की विधिवत पूजा अर्चना की।

लंकेश भक्तमण्डल के सदस्यों ने यहां लक्ष्मी नगर के पास यमुना के तट पर स्थित एक शिव मंदिर में तीन घंटे तक रावण की पूजा अर्चना की।

संगठन के प्रमुख ओमवीर सारस्वत ने इस अवसर पर यह घोषणा की कि लंकेश (रावण) का यहां एक मंदिर बनाया जाएगा।

उन्होंने दशहरा पर रावण का पुतला दहन करने की परंपरा बंद करने की अपील करते हुए कहा कि यह कार्य अनैतिक है और पर्यावरण को भी प्रदूषित करता है।

भाषा सं सुभाष

सुभाष