अर्जुन रामपाल से NCB ने की पूछताछ, एक्टर बोले- नशे के सामान से मेरा कोई लेना देना नहीं

Ads

अर्जुन रामपाल से NCB ने की पूछताछ, एक्टर बोले- नशे के सामान से मेरा कोई लेना देना नहीं

  •  
  • Publish Date - November 13, 2020 / 03:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल से मादक पदार्थ के एक मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को करीब सात घंटे तक पूछताछ की। केंद्रीय एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि एनसीबी ने बुधवार को रामपाल की पार्टनर गेब्रियला डेमेट्रिएडेस से पूछताछ की थी और बृहस्पतिवार को उनके दोस्त पॉल बार्टल को गिरफ्तार किया।

Read More: डी पुरंदेश्वरी होंगी छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी, पार्टी ने जारी की 36 राज्यों के प्रदेश प्रभारियों की सूची

रामपाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मादक पदार्थ से मेरा कोई लेना देना नहीं है। मेरे आवास पर जो दवाइयां मिली थी, उसकी पर्ची मेरे पास है और पर्ची को एनसीबी अधिकारियों को सुपुर्द किया जा रहा है।’’ दक्षिण मुंबई में एनसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय से शाम करीब छह बजे निकलने के बाद अभिनेता ने कहा, ‘‘मैं जांच में सहयोग कर रहा हूं और एनसीबी के अधिकारी अच्छा काम कर रहे हैं।’’ रामपाल दिन में 11 बजे एनसीबी कार्यालय पहुंचे थे।

Read More: कंप्यूटर बाबा की फिर बढ़ी ​मुश्किलें, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज, आश्रम में लड़कियों को लाकर अनैतिक कार्यों के लगे आरोप

अधिकारी ने कहा कि रामपाल के विदेशी दोस्त पॉल बार्टल को बृहस्पतिवार को पूछताछ के बाद एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया। अभिनेता के बांद्रा में आवास पर छानबीन के बाद एनसीबी ने रामपाल और उनकी पार्टनर डेमेट्रिएडेस को तलब किया था। एजेंसी ने लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट इत्यादि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त करने के साथ ही रामपाल के वाहन चालक से भी पूछताछ की थी।

Read More: दीवाली ग्रीन पटाखों वाली! NGT ने खराब वायु गुणवत्ता वाले शहरों में लगाया पटाखा फोड़ने पर प्रतिबंध, कैसे करें ग्रीन पटाखों की पहचान.. जानिए

रामपाल के आवास की तलाशी लेने के एक दिन पहले एनसीबी ने बॉलीवुड के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को गिरफ्तार किया था। शहर की एक अदालत से उनको जमानत मिल गयी। एनसीबी ने जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में मादक पदार्थों के इस्तेमाल के संबंध में जांच शुरू की थी।

Read More: 8 साल बाद फिर होगी IPS राहुल शर्मा की खुदकुशी की जांच, सरकार ने किया 5 सदस्यीय SIT का गठन