भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए चुनाव शुक्रवार को होना है। चुनाव से पहले बीजेपी को सपा, बसपा और दो निर्दलीय विधायकों का समर्थन मिला है।
पढ़ें- बेलगाम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, लगातार 11वें दिन बढ़े भाव, देखिए आज…
बुधवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में लक्ष्मण सिंह के नहीं पहुंचने से सवाल उठ रहे हैं। आज फिर कांग्रेस की बैठक बुलाई गई है। वहीं शाम 6 बजे बीजेपी विधायकों की बैठक भी होगी।
पढ़ें- थप्पड़ कांड में गिरफ्तार हुई भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट, 20 हजार के मुचलके पर .
वोटो का गणित
वर्तमान सदस्यों की संख्या के हिसाब से राज्यसभा की एक सीट के लिए 52 वोट चाहिए। 230 सदस्यों वाली विधानसभा में अभी 206 सदस्य हैं। भाजपा के 107 और कांग्रेस के 92, बसपा के 2, सपा के 1, निर्दलीय 4 विधायक हैं।
पढ़ें- इस राज्य में अल्पमत में आई BJP सरकार, 3 विधायक कांग्रेस में शामिल,…
राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। यही वजह रही कि आज होने वाली विधायक दल की बैठक से पहले रात्रि भोज के कार्यक्रम में बीजेपी ने कांग्रेस को जोर का झटका धीरे से दिया है।
पढ़ें- जवानों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा, शहीदों को श्रद्धांजलि देकर पीएम
सपा, बसपा और निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी मुख्यालय भोपाल मध्यप्रदेश में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए भाजपा को समर्थन दिया है।