भाजपा विधान परिषद सदस्य की कार पर पथराव, कहा- मुझे मारने का था प्लान, लेकिन..

Ads

भाजपा विधान परिषद सदस्य की कार पर पथराव, कहा- मुझे मारने का था प्लान, लेकिन..

  •  
  • Publish Date - June 30, 2021 / 08:35 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

पुणे, (भाषा) महाराष्ट्र में भाजपा के विधान परिषद सदस्य गोपीचंद पडलकर ने आरोप लगाया कि बुधवार शाम को सोलापुर में उनकी कार पर बड़े पत्थर से हमला किया गया।

Read More News: सेवानिवृत्त IAS डीडी सिंह की संविदा नियुक्ति, इलेक्ट्रॉनिक व IT विभाग के सचिव पद पर पदस्थ किए गए

उन्होंने कहा कि इस घटना में उनकी कार का शीशा टूट गया। हालांकि, किसी को चोट नहीं आयी। इससे पहले दिन में पडलकर ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार की आलोचना की थी।

Read More News: छत्तीसगढ़ : लकवाग्रस्त महिला का दावा, कोरोना वैक्सीन लगते ही हुआ चमत्कार, चलने लगी अपने पैर पर, देखें वीडियो

भाजपा नेता ने कहा, ”सोलापुर के माते वस्ती में एक बैठक में भाग लेने के बाद जब हम कार में सवार होकर जा रहे थे, इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने कार पर बड़ा सा पत्थर फेंका। घटना को अंजाम देकर वे फरार हो गए।”

Read More News: CM भूपेश बघेल 1 जुलाई को रोका-छेका अभियान का करेंगे शुभारंभ, डॉक्टर्स डे के वर्चुअल कार्यक्रम में होंगे शामिल

उन्होंने कहा, ”मुझे नहीं पता कि क्यों मेरी कार पर हमला किया गया और हमलावर कौन थे? मैं यहां किसी को नहीं जानता और ना ही यहां किसी से मेरी कोई दुश्मनी है।”

Read More News: DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली के मारे जाने की खबर, इलाके में सर्चिंग जारी