सड़क हादसों में बीएसएफ जवान और होमगार्ड की मौत

Ads

सड़क हादसों में बीएसएफ जवान और होमगार्ड की मौत

  •  
  • Publish Date - November 23, 2020 / 02:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

फतेहपुर (उप्र), 23 नवंबर (भाषा) जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में बीएसएफ के एक जवान और एक होमगार्ड की मौत हो गई।

बिंदकी के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) योगेन्द्र सिंह मलिक ने सोमवार को बताया, ‘‘रविवार देर रात बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव के नजदीक किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। उसकी पहचान बकेवर थाना क्षेत्र के पधारा गांव निवासी प्रमोद कुमार द्विवेदी (35) के रूप में हुई है। वह बीएसएफ के झांसी केन्द्र में तैनात थे और छुट्टी पर अपने गांव आये थे।’’

उन्होंने बताया, ‘‘इस सिलसिले में मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।’’

इसी प्रकार, नगर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) संजय कुमार सिंह ने बताया, ‘‘धाता क्षेत्र के ऐमापुर गांव का रहने वाला होमगार्ड मोहन लाल (52) रविवार देर रात ट्रैक्टर से खखरेरू थाना ड्यूटी करने जा रहा था। रास्ते में खागा रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर सामने से आ रही पिकअप जीप से हो गयी। हादसे में लाल सड़क पर गिर गया और पिकअप जीप के पहियों से कुचल कर उसकी मौत हो गयी।’’

उन्होंने बताया, ‘‘पिकअप जीप और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।’’

भाषा सं जफर अर्पणा

अर्पणा