ग्वालियर । ग्वालियर में कोविड प्रभारी व ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर कोरोना रोकथाम करने के लिए एक्शन मूड मे दिखे। कोविड प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गदाईपुरा की कॉलोनी और गलियों में सेनेटाइजेशन करते हुए दिखे। वहीं नगर निगम अमला साथ में मौजूद रहा। साथ ही मास्क को लेकर लोगों से अपील भी की।
ये भी पढ़ें: डॉक्टर ने अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी, कोरोना संक्रमित होने के बाद हुए थे भर्ती
दरअसल, ग्वालियर में आज सुबह ऊर्जा मंत्री ने कोरोना के संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को रोकने के लिए सड़क पर उतरे। उन्होंने अपने क्षेत्र के गदाईपुरा के मोहल्ले, गलियों और कॉलोनियों में पहुंचकर अपने हाथों से घर और दुकानों को सेनिटाइज किया। इस दौरान तोमर के साथ निगम का अमला भी मौजूद रहा। ग्वालियर के कोविड प्रभारी व मंत्री तोमर ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को हराने के लिए मास्क जरुर लगाए। साथ ही आपस में दो गज की दूरी भी बनाए रखें।
ये भी पढ़ें: 24 घंटे में मिलेगी कोरोना की RTPCR जांच रिपोर्ट, आज संबल योजना के 1…
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/SYThdjYuxeQ” title=”YouTube video player” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>