पर्यटकों के लिए छत्तीसगढ़ में बनेगा हट्स, क्राफ्ट विलेज, एथनिक विलेज

Ads

पर्यटकों के लिए छत्तीसगढ़ में बनेगा हट्स, क्राफ्ट विलेज, एथनिक विलेज

  •  
  • Publish Date - April 2, 2018 / 11:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

रायपुर,  केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना के तहत छत्तीसगढ़ में ट्रायबल टूरिज्म सर्किट के विकास के लिए एक सौ करोड़ रूपये की लागत से पर्यटकों की सुविधा के लिए कार्य किये जा रहे हैं। योजना के तहत पर्यटकों को ज्यादा से ज्यादा लाभ हो इसके लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा थीम आधारित काम किया जा रहा है। 

ये भी पढ़े – सीबीएसई पेपर रद्द मामले में अब तक तीन याचिकाएं दर्ज

    छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अधिकारियों ने बताया कि ट्रायबल टूरिज्म सर्किट के तहत पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाने के लिए जशपुर, कुनकुरी, मैनपाट, अम्बिकापुर, महेशपुर, रतनपुर, कुरदर, सरोधा दादर, गंगरेल, नथियानवागांव, कोंडागांव, जगदलपुर, चित्रकोट और तीरथगढ़ में पर्यटन अधोसंरचना विकास के कार्य किये जा रहे हैं। गंगरेल, चित्रकोट, सरोधा दादर और कुरदर में यह कार्य शीघ्र कर लिया जायेगा।

ये भी पढ़े –4 अप्रैल को अमित शाह आ रहे रायपुर ,चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

 

 अधिकारियों ने बताया कि ट्रायबल टूरिज्म सर्किट के तहत ऐसे पर्यटन स्थल जहां पर बेहतर पहुंच मार्ग नहीं है, वहां पर पहुंच मार्ग बनाये जा रहे हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए इन स्थानों पर आकर्षक, सुसज्जित, सुविधायुक्त होटल एवं मोटल्स बनाये जायेंगे। ट्रायबल पर्यटन स्थलों पर  पर्यटकों के लिए लाग हट्स, क्राफ्ट विलेज, एथनिक विलेज, काटेज, डे शेल्टर, पैगोडा, कैफेटेरिया, रेस्टोरेंट और टेंट में विद्युतीकरण कार्य किया जायेगा।

इसी तरह से इन पर्यटन स्थलों पर इंटिरियर कार्य, किचन इक्यिूपमेंट, बोरबेल एवं पंप और पाथवे का निर्माण कराया जा रहा है। ट्रायबल सर्किट में पहुंच मार्गो  के बनने से इन स्थानों में कनेक्विटी बढ़ेगी, जिससे राज्य के सभी जिलों के लोगों को लाभ होगा। इसके साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।

 

 

 

वेब टीम IBC24