कोरबा। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मोबाईल तिहार की धूम चल रही है। इसी दौरान जिला मुख्यालय कोरबा में ओपन थियेटर पर आयोजित मोबाइल तिहार में उपस्थित जनसमुदाय के चेहरों पर एक साथ लंबी मुस्कान फ़ैल गई जब प्रदेश के मुखिया डा. रमन सिंह ने सायरा बेगम को सेल्फी लेना सिखाया।
ये भी पढ़ें –शराबी पति ने पत्नी के आंख, नाक और मुंह में डाला फेवीक्विक, दम घुटने से हुई मौत
बता दें कि सायरा बेगम कोरबा की निवासी हैं और आज उन्हें मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के हाथों नया मोबाइल मिला है। मंच पर मोबाइल ग्रहण करते ही उसके पैकेट को जल्दी से खोलकर मोबाइल हाथ में लेकर सायरा बानों ने मुख्यमंत्री डा. सिंह के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। दो तीन बार में भी जब वे सेल्फी लेने में सफल नहीं हुईं तो मुख्यमंत्री डा. सिंह का ध्यान सायरा बेगम की तरफ गया। उन्होंने कार्यक्रम की व्यस्तता को देखते हुए सायरा बेगम को अपने नजदीक बुलाकर उनसे मोबाइल अपने हाथ में लिया और सायरा बेगम को सेल्फी लेना सिखाया। मुख्यमंत्री ने इसके बाद मोबाइल को अलग-अलग कोणों पर घुमाते हुए सायरा बेगम के साथ तीन सेल्फी खींची और मोबाइल सायरा को दे दिया यह वाक्या देखकर उपस्थित जनमानस के चेहरे पर खुशी फैल गई और सभी नेता भी सीएम की सराहना करते नहीं थक रहे थे।
Live: @KorbaDist में आयोजित ‘मोबाइल तिहार’ में क्षेत्र की जनता के साथ #SKYempowersCGhttps://t.co/1H8qyWX0A4
— Dr Raman Singh (@drramansingh) August 5, 2018
वेब डेस्क IBC24