छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है और अब छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के इस ऐलान के बाद फिर वो दिन आएगा जब नेता चुनावी रंग में रंगे नजर आएंगे।मतदाताओं की पूछ परख ज्यादा हो जाएगी और सभी अपने-अपने वादों को लेकर आ जायेंगे रोड़ में जी हां हम बात कर रहे है नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव की.छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने अब तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके लिए 29 नवम्बर को अधिसूचना जारी कर दिया जाएगा |
रमन कैबिनेट की आज बैठक, तीसरे अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा
बता दें कि प्रदेश के नगरीय निकायों के 10 वार्डों में पार्षद, 10 पंचायतों में जनपद सदस्य, 120 गांवों में सरपंच और वार्ड पंच के 578 पदों के लिए उपचुनाव होंगे | आयोग से जारी चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक पंचायत और नगरीय निकायों के उपचुनाव एक साथ होंगे।
इस सम्बन्ध में आयोग 29 नवंबर को एक अधिसूचना जारी करेगी, जिसके बाद प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू होगा, नामांकन दाखिले की अंतिम तिथि 6 दिसंबर को तय की गई है, नामांकन पत्रों की जांच 7 दिसंबर और 9 दिसंबर तक नाम वापसी की प्रक्रिया कराई जायगी। जिसके बाद 20 दिसंबर को मतदान की तारीख तय की गई है। मतदान के बाद पंचायतों के वोटों की गिनती उसी दिन हो जाएगी, लेकिन नगरीय निकायों में 23 दिसंबर को मतगणना होगी।
शिक्षाकर्मियों पर सरकार की सख्ती, काम पर नहीं लौटे तो होंगे बर्खास्त