दुर्ग। दुर्ग-भिलाई में डेंगू का कहर अब भी जारी है। भिलाई के बीएम शाह अस्पताल में भर्ती विजय ब्रह्मे को डेंगू की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गी।
पढ़ें-सुंदरनगर के पास कार ने पहले बच्चे को टक्कर मारी फिर 50 मीटर घसीटते ले गई, बच्चे की हालत गंभीर
हालांकि स्वास्थ्य विभाग दावा कर रहा है कि युवक की मौत की वजह डेंगू नहीं है। दुर्ग-भिलाई में डेंगू से पिछले कुछ दिनों में ये तीसरी मौत है। इससे पहले खुर्सीपार के ही साईं साहू और छावनी के रौनक साहू की मौत डेंगू से हो चुकी है।
पढ़ें- जम्मू कश्मीर की अनुच्छेद 35 ए पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, जानें आखिर क्या है? अनुच्छेद 35 ए
स्वास्थ विभाग ने लोगों की सेहत जांचने के लिए अलग से कैंप लगाए हैं और लोगों को जागरूक करने का भी काम कर रही है। लगातार डेंगू फैलने और इसके मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग भी चिंता में है। करीब 70 से ज्यादा मरीज पं. जवाहर लाल नेहरू, बीएम शाह और चंदूलाल चन्द्राकर हॉस्पिटल में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं।
वेब डेस्क, IBC24