डायरिया का प्रकोप, 12 से ज्यादा लोग बीमार, दो की हालत गंभीर

Ads

डायरिया का प्रकोप, 12 से ज्यादा लोग बीमार, दो की हालत गंभीर

  •  
  • Publish Date - July 24, 2018 / 06:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया इलाके के तीन गांवों में डायरिया फैलने से 12 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। पीडितों में कुछ स्कूली बच्चों के साथ-साथ ग्रामीण भी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसिया मे भर्ती कराया गया है। जिसमें से दो की हालत गंभीर होने पर रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी का रवांडा में भव्य स्वागत, रवांडा को 20 करोड़ डॉलर के कर्ज की पेशकश

बताया जाता है कि खरसिया ब्लाक के ग्राम चोढ़ा, बासमुड़ा और बानी पाथर में एक के बाद एक करके उल्टीदस्त की शिकायत होने लगी। जिसके बाद ग्रामीणों को संजीवनी एक्सप्रेस की सहायता से इलाज के लिए खरसिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इधर स्वास्थ्य विभाग ने तीनों गांवों में देर शाम कैंप लगाकर दवाइयों को वितरण किया है। माना जा रहा है कि गंदे पानी का सेवन कर लिया था, जिसकी वजह से उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी।

पढ़ें- भीड़ के हाथों हत्याएंं रोकने केंद्र ने गठित की उच्च स्तरीय समिति, चार हफ्ते में सौंपेगी रिपोर्ट

बारिश के समय मौसमी बीमारियों का प्रकोप काफी बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विभाग ऐसी बीमारियों की रोकथाम की कोशिश की पहल शुरुआत में ही कर लेता तो मरीजों की संख्या में इजाफा नहीं होता। 

 

वेब डेस्क, IBC24