अंधविश्वास में डबल मर्डर, शादी की शहनाई की जगह पसरा मातम, पूर्व सरपंच की 8 बेटियां हिरासत में..

Ads

अंधविश्वास में डबल मर्डर, शादी की शहनाई की जगह पसरा मातम, पूर्व सरपंच की 8 बेटियां हिरासत में..

  •  
  • Publish Date - February 21, 2021 / 03:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

रतलाम, मध्यप्रदेश। रतलाम जिले में दिल दहलाने वाला वाकया हुआ है, जिले के कठरिया गांव में पूर्व सरपंच के घर अंधविश्वास के फेर में पड़कर परिजनों ने अपनों की ही जान ले ली। 2 दिन बाद जहां शादी की शहनाई गूंजने वाली थी वहां मातम पसर गया। भूत-प्रेत निकालने के तंत्र-मत्र में बहनों ने अपने ही भाई और उसके बेटे की निर्मम हत्या कर दी।

पढ़ें- शहडोल जिला अस्पताल में फिर दो नवजातों की मौत, 6 दिन के भीतर 10 बच्च…

अंधविश्वास के नाम पर एक बार फिर जिंदगी से खिलवाड़ किया गया। रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात रतलाम जिले के शिवगढ़ थाना इलाके के ठिकरिया गांव की है, जहां पूर्व सरपंच कन्हैयालाल खराड़ी के घर 2 दिन बाद उनकी छोटी बेटी और नाती की शादी की शहनाई गूंजने वाली थी, लेकिन उससे पहले तंत्र मंत्र में रचे गए खूनी खेल से यहां मातम पसर गया।

पढ़ें- PCC प्रभारी मुकुल वासनिक आज रहेंगे अनूपपुर और शहडोल दौरे पर, निकाय …

दरअसल शादी समारोह की तैयारियों के दौरान अचानक किसी ने कह दिया कि कन्हैयालाल के बड़े बेटे पेशे से डॉक्टर राजाराम पर डायन और भूत-प्रेत का साया है, फिर यहां परिजनों ने भूत-प्रेत उतारने का खेल शुरू कर दिया। कन्हैयालाल की आठों लड़कियों ने सभी मेहमानों को एक कमरे में बंद कर दिया और तंत्र-मंत्र की क्रिया शुरू कर दी। डॉक्टर राजाराम को तलवार से वार करके मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं राजाराम के 3 साल के बेटे के मुंह में भी सरिया डालकर उसे मार दिया। घर से शोर सुनाई देने पर पड़ोस के लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी जब पुलिस ने यहां पहुंचकर घर का दरवाजा खुलवाया तो दंग रह गई। झाड़-फूंक का सामान बिखरा पड़ा था। बाप-बेटे के शरीर उनके अपने छलनी कर चुके थे।

पढ़ें- तेज रफ्तार ट्रेलर ने 3 लोगों को रौंदा, सड़क किनारे ट्रैक्टर के नीचे…

पुलिस ने एक कमरे में बंद लोगों को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। मृतक डॉक्टर की पत्नी और उसकी मां भी घायल हालत में मिले हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पूर्व सरपंच की 8 बेटियों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी ये भी मिली है कि तंत्र मंत्र के लिए किसी को बाहर से भी बुलाया गया था।

पढ़ें- युवती का अपहरण कर पिलाई शराब, फिर दरिंदों ने लूट ली आबरू, हालत नाजुक

तंत्र-मंत्र की नौटंकी घर से लेकर थाने तक चलती रही। अब पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है और आरोपियों और गांव वालों से पूछताछ में जुटी है। जानकारी मिली है कि पूर्व सरपंच की कुछ बेटियां नर्स के पद पर शासकीय नौकरी में भी हैं। पढ़े-लिखे परिवार में इस तरह की घटना होना। सभी को हैरत में डाल रहा है।

पढ़ें- बीजेपी मंडल अध्यक्ष और साथियों पर गैंगरेप का आरोप, फार्म हाउस में युवती को जब…