आगरा में करंट लगने से किसान की मौत

Ads

आगरा में करंट लगने से किसान की मौत

  •  
  • Publish Date - May 14, 2021 / 02:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

आगरा, 14 मई (भाषा) जिले के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के नगला कमाल गांव में शुक्रवार को करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि किसान जानकी शर्मा (43) शुक्रवार की सुबह टीन शेड में बंधे मवेशियों को खोलने गये थे उसी दौरान वह करंट की चपेट में आये और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

खेरागढ़ थाने के निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने शर्मा के शव का पंचनामा भर कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं अर्पणा

अर्पणा