राज्यपाल उइके ने भी पूर्व मंत्री शक्राजीत नायक के निधन पर जताया दुख, 1 महीने से अस्पताल में थे भर्ती

Ads

राज्यपाल उइके ने भी पूर्व मंत्री शक्राजीत नायक के निधन पर जताया दुख, 1 महीने से अस्पताल में थे भर्ती

  •  
  • Publish Date - May 29, 2021 / 08:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

रायपुर। राज्यपाल अनुसुइया उइके ने पूर्व मंत्री डॉ. शक्राजीत नायक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

पढ़ें- खुशखबरी, 4 लाख सरकारी कर्मचारियों के सीपीएफ में…

राज्यपाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

पढ़ें- सपा सांसद आजम खान की तबीयत फिर हुई क्रिटिकल, ICU में किए गए भर्ती

बता दें पूर्व विधायक और पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ शक्राजीत का नायक का निधन हो गया है। डॉ नायक कोविड से पीड़ित होने के बाद पिछले एक महीने से बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। डॉ नायक कोरोना से जंग जीत चुके थे लेकिन उनकी हालत स्थिर नहीं थी।

पढ़ें- फेसबुक पर एसपी की फेक आईडी बनाकर रुपयों की मांग, पुलिस अधीक्षक ने कराया ID को ब्लॉक

पिछले एक महीने से हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। वे रिकवर नहीं कर पा रहे थे। परिजनों के मुताबिक उनका ब्लड प्रेशर स्थिर नहीं हो पा रहा था। शनिवार की सुबह 9.40 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

पढ़ें- FCI के क्लर्क किशोर मीणा के घर CBI का छापा, शुक्रवा…