अश्लील वीडियो दिखाती हैं मैडम, बात न करने पर भाग जाने को कहती हैं.. छात्रों का बड़ा खुलासा

Ads

अश्लील वीडियो दिखाती हैं मैडम, बात न करने पर भाग जाने को कहती हैं.. छात्रों का बड़ा खुलासा

  •  
  • Publish Date - June 18, 2020 / 07:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

दुर्ग, छत्तीसगड़। दुर्ग में करीब नौ दिन पहले बाल सुधार गृह से भागे चार बच्चों को चाइल्ड लाइन ने पकड़कर CWC को सौंप दिया है। वहीं बच्चों ने बेहद चौकाने वाला खुलासा किया है। बच्चों का आरोप है कि महिला बाल कल्याण अधिकारी उन्हें अश्लील वीडियो दिखाकर उनके साथ अश्लील हरकतें करती थीं।

पढ़ें- गृहमंत्री आज करेंगे विभागीय समीक्षा बैठक, नक्सल इलाकों में चलाए जा रहे ऑपरेशन पर करेंगे विचार-विम…

उनकी बात न मानने पर वहां से भाग जाने को मजबूर करती थीं। वहीं बच्चों के आरोप से जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग में हड़कंप मच गया है। इस मामले में महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी का कहना है कि उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है, मामले की जांच के बाद ही वे कुछ बता जाएंगे।

पढ़ें- पेट्रोल का फर्जी बिल लगाकर लाखों का फर्जीवाड़ा, निजी ट्रेवल्स के 5 …

वहीं कलेक्टर ने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है। बताया जा रहा है कि..जिस मैडम पर आरोप लगे हैं उसे कुछ दिनों के लिए बाल सुधार गृह आने से मना कर दिया है।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने स्थगित किया साक्षात्कार, 125 पदों पर होन…

बता दें कि कुछ दिन पहले महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव पहुंचे थे, तब भी बच्चों ने मैडम की शिकायत की थी।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/GNErR9pyGEQ” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>