कोविड हॉस्पिटल में ICU बेड बढ़ाने, सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई, पाइपलाइन की सुविधा वाले जगहों के चिन्हांकन के निर्देश

Ads

कोविड हॉस्पिटल में ICU बेड बढ़ाने, सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई, पाइपलाइन की सुविधा वाले जगहों के चिन्हांकन के निर्देश

  •  
  • Publish Date - April 24, 2021 / 11:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

रायपुर। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज अस्पतालों, जिला अस्पतालों और डेडीकेटेड कोविड अस्पतालों के आईसीयू में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने चिकित्सालय भवन में ऐसे स्थानों या वार्डों के चिन्हांकन के निर्देश दिए हैं जहां पर सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई पाइपलाइन की सुविधा उपलब्ध है।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ के एक और जिले में 5 मई तक बढ़ाया गया लाॅकडाउन, सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं को दी गई छूट

संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं नीरज बंसोड़ ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन को परिपत्र जारी कर इस संबंध में निर्देशित किया है।

पढ़ें- राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2021: छत्तीसगढ़ को मिले 1…

स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र में कहा है कि वर्तमान में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों, जिला चिकित्सालयों और डेडीकेटेड कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन सुविधा वाले बिस्तरों की संख्या बढ़ाई गई है।

पढ़ें- नक्सलियों का सेक्शन डिप्टी कमांडर सोड़ी देवा चढ़ा पुल…

इसके लिए वहां सेंट्रल ऑक्सीजन पाइपलाइन, ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट, लिक्विड ऑक्सीजन टैंक इत्यादि भी स्थापित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इन नई विकसित सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आईसीयू में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के लिए उपयुक्त स्थलों या वार्डों के चिन्हांकन के निर्देश दिए हैं।