रायपुर-रायपुर-जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे ने जशपुर जिले की छात्रा द्वारा आत्महत्या मामले में एक जांच कमेटी गठित की है। दरअसल पंडरापाठ परीक्षा केंद्र में 01 मार्च को दसवीं कक्षा की पहली परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता टीम ने उक्त छात्रा के साथ सख्ती बरतते हुए छात्रा को प्राचार्य के कक्ष मे कपड़े उतरवा कर जांच की थी। जिसके बाद घटना से छुब्ध हो कर उस छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी।
ये भी पढ़ें –राहुल ने मोदी पर साधा निशाना, वायु सेना से पैसा लेते हैं और इसे अनिल अंबानी को देते हैं
जिसे लेकर प्रदेश भर में इस बात की निंदा की जा रही थी। जिसे लेकर सरकार ने अपना बयान जारी करते हुए यह कहा था कि छात्रा की सामान्य जांच की गई थी। कपड़े नहीं उतरवाए गए थे।वहीं छात्रा की खुदकुशी के बाद कई और छात्राओं की शिकायत सामने आई थी कि इस तरह का व्यवहार उनके साथ भी किया गया था। वहीं मामले में डीईओ की माने तो उड़नदस्ते के किसी सदस्य ने छात्राओं के कपड़े नहीं उतरवाए हैं। उनका कहना है कि केवल छात्रों के ही कपड़े उतरवाए गए है।
ये भी पढ़ें –लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावनाओं को धनेंद्र साहू ने किया खारिज, जानिए क्या कहा
छात्रा की मौत के बाद ये मामला राजनितिक तूल पकड़ता जा रहा है। जिसके बाद मामले कि जांच के लिए जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने 9 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है।जिसके तहत घटना कि निष्पक्ष जांच कर 7 दिनों के अंदर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा गया है। इस कमेटी के अध्यक्ष एमएस पैकरा को बनाया गया है।
जांच कमेटी के सदस्य
अध्यक्ष – एम. एस. पैकरा, पूर्व IAS, जशपुर
उपाध्यक्ष – ऋचा जोगी
उमा पुरेना, प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा
संजीव अग्रवाल, प्रवक्ता व मीडिया समन्वयक
शशि भगत, कोर कमेटी सदस्य
अनुज गुप्ता, कार्यकारी जिलाध्यक्ष जशपुर
दानिश रफीक, प्रदेश अध्यक्ष, युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)
नवल राठिया, जिलाध्यक्ष, ग्रामीण रायगढ़
विनय पांडे, प्रदेश मंत्री, जनता कांग्रेस