केशकाल गैंगरेप सुसाइड केस, बाहर निकाला जाएगा मृतिका का दफनाया गया शव, IBC24 की खबर का असर

Ads

केशकाल गैंगरेप सुसाइड केस, बाहर निकाला जाएगा मृतिका का दफनाया गया शव, IBC24 की खबर का असर

  •  
  • Publish Date - October 7, 2020 / 10:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

केशकाल, छत्तीसगढ़। केशकाल में IBC24 की खबर का असर हुआ है। नाबालिग से गैंगरेप और सुसाइड केस की खबर को प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया है।

पढ़ें- सरगुजा, बलरामपुर और कोंडागांव जाएं कांग्रेसी, छत्तीसगढ़ में हाथरस घ…

पुलिस टीम मृतिका के गांव पहुंची है। तहसीलदार की मौजूदगी में दफनाए गए शव को बाहर निकाला जाएगा। एसपी सिद्धार्थ तिवारी भी मौके पर रवाना हो गए हैं। 

पढ़ें- ऋचा जोगी को नोटिस, 10 दिनों के अंदर जवाब नहीं देने पर रद्द हो सकता …

 बताया जा रहा है कि 2 महीने पहले युवती अपनी सहेली के साथ एक शादी समारोह में बगल के गांव गई थी, जहां रात में 7 युवक उसे शादी वाले घर से जबरदस्ती उठाकर जंगल की ओर ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। देर रात युवती किसी तरह वापस लौटी और अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।

पढ़ें- भाजपा ने सच्चिदानंद उपासने को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश में करे…

लेकिन दबंगों की धमकी और डर की वजह से परिवार ने शिकायत नहीं की। उसके कुछ दिन बाद ही युवती ने फांसी लगा ली थी। परिवार का आरोप है कि थाना प्रभारी ने उसके बाद युवती के चाचा को थाना बुलाकर केस दर्ज करने का आश्वासन दिया था। लेकिन नहीं दर्ज किया।

इससे दुखी युवती के पिता ने भी जब सुसाइड की कोशिश की तब जाकर मामला सामने आया है। अब परिवार के लोगों ने सरकार से इस मामले में न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।