भोपाल। विधायक हनीट्रेप और ब्लैकमेलिंग मामले में क्राइम ब्रांच भोपाल ने अटेर से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे का मोबाइल जब्त कर लिया है। दो नोटिस के बाद भी जब हमेंत कटारे ने अपना मोबाइल क्राइम ब्रांच को नहीं दिया तो पुलिस ने हेमंत कटारे के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया। इसके बाद हेमंत कटारे गुपचुप तरीके से क्राइम ब्रांच पहुंचे और अपना मोबाइल क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक छात्रा पर ब्लैकमेलिंग और हनी ट्रेप के आरोप लगाने वाले विधायक हेमंत कटारे के मोबाइल की पड़ताल से कई राज से पर्दा उठेगा। क्राइम ब्रांच हेमंत कटारे और आरोपी बनाई गई छात्रा के मोबाइल का मिलान कर नए साक्ष्य जुटाएगी।
उपद्रव और आगजनी करने वाले 27 छात्रों को सस्पेंड कर 1 लाख 85 हजार का जुर्माना ठोका
पुलिस का ये भी दावा है कि जुटाए गए साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच के बाद और भी लोग दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कटारे ने छात्रा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराते समय मोबाइल पर ही पुलिस अधिकारियों को लड़की के आडियो – वीडियो सुनाकर भरोसे में लिया था और पुलिस ने उपलब्ध सबूतों के आधार पर ही लड़की को 5 लाख कैश के साथ पकड़ा था। लेकिन पूरे मामले पर फरार आरोपी विक्रमजीत कुछ और ही आरोप लगा रहा है, ऐसे में हेमंत कटारे के मोबाइल की पड़ताल से कई नए एंगल निकलकर सामने आएंगें।
जानिए छात्रों ने क्यों ली भाजपा को वोट न देने की शपथ?
वहीं पुलिस एक दो दिन के अंदर ही हेमंत कटारे को बुलाकर उनसे भी पूछताछ करने वाली है। क्राइम ब्रांच एएसपी भले ही कुछ ना बोल रही हो लेकिन सूत्रों के मुताबिक अब खुद कटारे भी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं, कई बार कहने के बाद भी कटारे व्यवस्था का हवाला देकर जांच की रफ्तार धीमी कर रहे हैं। वहीं कटारे मीडिया के सामने आने से भी बच रहे हैं, हालाकि अब आरोपी बनाई गई छात्रा और कटारे के मोबाइल मिलान से जांच को नई दिशा।
वेब डेस्क, IBC24