कवर्धा, छत्तीसगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा दिए गए निर्देशानुसार राष्ट्रीय स्तर पर 10 अप्रैल 2021 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राजीनामा योग्य समस्त प्रकृति के प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा, जिसमें दाण्डिक प्रकरण, चेक बाउन्स अर्थात् 138 वाले मामले, बैंक रिकवरी अर्थात् प्री-लिटिगेशन प्रकरण, मोटरयान अधिनियम से संबंधित प्रकरण, मेन्टेनेन्स धारा 125 के प्रकरण, परिवार न्यायालय से संबंधित प्रकरण।
पढ़ें- कक्षा 8वीं से स्नातक पास युवाओं को मिलेगी नौकरी, 09..
श्रमिक प्रकरण, जमीन विवाद प्रकरण, विघुत प्रकरण, जलकर प्रकरण, सम्पत्ति कर, टेलीफोन प्रकरण तथा राजस्वत प्रकरणों को नियत किया गया है और उपस्थित पक्षकारगण के मध्य उपजे विवाद को वैकल्पिक समाधान के तहत लोक अदालत में उनके मध्य राजीनामा की सम्भावनाओं को तलाश करते हुए, उक्त नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु अधिक से अधिक प्रकरणों का चिन्हांकित करते हुए चिन्हांकित प्रकरणों में अधिक से अधिक प्रकरण रखा जाना है।
पढ़ें- जिला जेल में कैदी की आत्महत्या का मामला, लापरवाही करने वाले दो जेल प्रहरी निल…
अतः उक्त नेशनल लोक अदालत में विघुत, जलकर से संबंधित प्री-लिटिगेशन प्रकरण पेश करना हो तो विधि अनुसार पूर्ण रूप से भरे हुए वादपत्र एवं नोटिस इत्यादि (दो-दो प्रतियों) में आवेदक, अनावेदक का नाम, उम्र, आत्मज, निवासी, तथा वसूली संबंधी प्रकरणों में मूल राशि, अवधि, ब्याज इत्यादि का स्पष्ट उल्लेख करते हुए 5 अप्रैल 2021 के पूर्व अनिवार्यतः इस कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा साथ और तहसील पण्डरिया के क्षेत्राधिकार में आने वाले समस्त प्रकरणों को अध्यक्ष तालुक विधिक सेवा समिति पण्डरिया के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित तिथि 05 अप्रैल 2021 को 5 बजे के पश्चात् प्राप्त होने वाले प्रकरण स्वीकार नही होगा।
पढ़ें- सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले- शिक्षा का उद्देश्य है ज्ञान, कौशल और नागरिकता के संस्कार देना
8 मार्च 2021 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन
कवर्धा, 05 मार्च 2021। जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसके अवसर पर 2 बजे से 3 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें महिलाओं को निःशुल्क विधिक सहायता, महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के अधिकारों, घरेलु हिंसा, पीड़ित क्षतिपूर्ति, महिला और एच.आई.व्ही, एड्स, महिला और मानवाधिकार, महिला और लड़कियों में निवेश, समान अधिकार-समान अवसर, ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना
पढ़ें- कोविड-19 टीकाकरण के लिए ऑनलाइन प्री बुकिंग कराने वा..
गरीबी और भुखमरी का अन्त, वचन देना एक वचन है, महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए कार्यवाही, 2030 तक ग्रह में सभी 50-50 लैंगिंग समानता के लिए आगे आना, समान सोचें, बिल्ड स्मार्ट, बदलाव के लिए नया करे, जनरेशन इक्वालिटी इत्यादि विषयों की विस्तृत जानकारी विभिन्न अधिकृत वक्तागण द्वारा प्रसारित किया जाएगा। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कबीरधाम में कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।