पड़ोसी ने चाकू मारकर की युवक की हत्‍या, गिरफ्तार

Ads

पड़ोसी ने चाकू मारकर की युवक की हत्‍या, गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - November 21, 2020 / 06:55 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

बलिया, 21 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव में शुक्रवार की शाम एक युवक की उसके पड़ोसी ने वाद विवाद में चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्‍यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने शनिवार को बताया कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव में कल शाम लगभग छह बजे सुऐब अहमद (25) गांव के बाहर शौच के लिए जा रहा था कि रास्ते में उसकी मुलाकात पड़ोसी इशान से हो गई और दोनों में वाद विवाद शुरू हो गया ।

नाथ ने बताया कि इसके बाद इशान घर से चाकू लेकर आया तथा उसने सुऐब पर प्रहार कर दिया । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उसे रसड़ा स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा जमील अख्तर की शिकायत पर इशान के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है । पुलिस ने आरोपी इशान को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस के अनुसार सुऐब का पहले इशान की बहन से प्रेम संबंध रहा । इसी को लेकर दोनों में वाद विवाद चल रहा था ।

भाषा सं आनन्‍द

रंजन

रंजन