भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर खाद्य मंत्री का पलटवार, कहा ‘कांग्रेस ने नही पहना नकाब, आपने बांध रखी है आंखो में पट्टी’

Ads

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर खाद्य मंत्री का पलटवार, कहा 'कांग्रेस ने नही पहना नकाब, आपने बांध रखी है आंखो में पट्टी'

  •  
  • Publish Date - February 5, 2020 / 02:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

रायपुर। खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के बयान पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया है कि ‘कांग्रेस ने कभी नकाब पहना ही नहीं था, अलबत्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जी ने ज़रूर आँखों में पट्टी बांध रखी है। अब तक 85 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष हमने लगभग 68 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी कर ली है। अब तक 32.35 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।’

 

ये भी पढ़ें:सीएम भूपेश बघेल शामिल होंगे अबूझमाड़ मैराथन समापन कार्यक्रम में, 255 करोड़ रु के निर्माण कार्यों का भी करेंगे लोकार्पण

उन्होने आगे लिखा कि ‘किसानों को 11 हज़ार करोड़ से ज़्यादा का भुगतान किया जा चुका है। श्रीमान उसेंडी जी आपको बता दूँ कि हम तय समय में अपना लक्ष्य पूरा कर लेंगे। तारीख बढ़ाने की ज़रूरत ही नहीं पड़ेगी।’

ये भी पढ़ें: 8 फरवरी को होगी भूपेश कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी की…

अगले ट्वीट में उन्होने लिखा ‘भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को मेरा सुझाव है कि आप पंचायत चुनावों में अपनी शिकस्त की झुंझलाहट ग़लतबयानी के ज़रिए न निकालें। केंद्र सरकार ने ही कई रोड़े अटकाए कि हम किसानों को उनका हक न दें, लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा। किसानों को उनका अधिकार हम देकर रहेंगे।

ये भी पढ़ें: Delhi Election: विश्वास नगर सीट में कौन जीतेगा जनता…

बता दें कि भाजपा ने आरोप लगाया है कि धान खरीदी का समय नहीं बढ़ाने का ऐलान करने से सरकार का नकाब उतर गया है। भाजपा पहले ही यह आशंका जता रही थी कि कांग्रेस सरकार पूरा धान नहीं खरीदना चाहती। इसीलिए कांग्रेस ने एक माह की देरी से धान खरीदी शुरू की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा था कि पहले धान ख़रीदी एक माह देर से शुरू की गई और किसानों का पूरा धान 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर पर ख़रीदने से बचने के लिए नित-नए नियमों के तुगलकी फरमानों का छल-प्रपंच रचा गया।

ये भी पढ़ें: डीजीपी ने की सभी जिलों के अपराधों की समीक्षा, इन जि…