शाहजहांपुर (उप्र), 11 अप्रैल (भाषा) । उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक मरीज ने विवाद के बाद दूसरे मरीज की हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें- किसानों को 5 हजार 900 करोड़ के ब्याज मुक्त ऋण वितरण का लक्ष्य, लोकवा…
पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने रविवार को बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज की होल्डिंग एरिया में भर्ती अब्दुल रहमान (35) को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह उसका एक अन्य मरीज हंसराम (50) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि इसके बाद अब्दुल रहमान ने हंसराम को उठाकर जमीन पर बार-बार पटका जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- हाथ बंधे हुए लटका मिला आरक्षक का शव, कोतवाली थाने के पीछे मंदिर परि…
पुलिस ने मामला दर्ज कर रहमान को हिरासत में ले लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।