महासमुंद। कोविड 19 के कारण लगातार लॉकडाउन एवं क्वांरटाइन सेन्टरों में मिले कोरोना पॉजिटिव 13 मरीजों के कारण बागबाहरा शहर को 10 दिनों से कंटेनमेन्ट जोन घोषित होने के कारण ग्रामीणों में दहशत है। वहीं जिले में लगातार प्रवासी मजदूरों का आने का दौर जारी है। इन श्रमिकों को क्वांरनटाइन करने के लिए बागबाहरा नगर पालिका ने शहर के 15 वार्डो में स्थित 6 प्राथमिक शालाओं को क्वांरनटाइन सेंटर बनाने का शहरवासी विरोध कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: लकवा अटैक आने पर पर किया था भर्ती, मौत के बाद कोरोना संक्रमण की आई पॉजिटिव रिपोर्ट
बागबाहरा नगर पालिका के 15 वार्डों में बने स्कूलों में जो कि शहर के बीच बस्ती में है। उसे क्वांरटाइन सेन्टर बना दिया जिससे नगर के लोग काफी भयभीत हो गये और अब इसका विरोध कर रहे हैं। इसके पहले पब्लिक स्कूल के क्वारंटाइन सेन्टर मे मिले 1 मरीज के सम्पर्क में आने से शहर के 12 लोग संक्रमित हो गये हैं। जिनका इलाज दुर्ग मे चल रहा है।
ये भी पढ़ें: नक्सलियों की मदद करने के आरोप में बीजेपी जिला उपाध्यक्ष गिरफ्तार, प…
इसी बीच शहर में 6 और क्वारंटाइन सेन्टर बना कर उसमे मजदूरों को रखने का शहर वासी विरोध कर रहे हैं। ग्रामीण एवं पार्षद का कहना है कि शहर के बाहर कॉलेज, आईटीआई और प्राइवेट स्कूल होने के बाद भी प्रशासन बीच बस्ती में क्वारंटाइन सेन्टर बनाया है जो उचित नही है।
ये भी पढ़ें: मोटू थाने के जवान में मिला कोरोना वायरस का संक्रमण, 3 कोरोना पॉजिट…