नेता प्रतिपक्ष का नाम तय नहीं होने पर रविंद्र चौबे ने ली चुटकी,कहा-पहला मौका होगा जब विधानसभा अध्यक्ष अकेले लेंगे शपथ

Ads

नेता प्रतिपक्ष का नाम तय नहीं होने पर रविंद्र चौबे ने ली चुटकी,कहा-पहला मौका होगा जब विधानसभा अध्यक्ष अकेले लेंगे शपथ

  •  
  • Publish Date - January 3, 2019 / 08:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

रायपुर। चरणदास महंत का विधानसभा अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया है, लेकिन अब तक भाजपा से नेता प्रतिपक्ष का नाम तय नहीं हो पाया है।संसदीय मंत्री रविंद्र चौबे ने नेता प्रतिपक्ष नहीं चुने जाने पर चिंता जताई है। उन्होंने भाजपा को सलाह देते हुए कहा है कि जल्द नेता प्रतिपक्ष का नाम तय करें। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि देश का यह पहला मौका होगा जब अकेले विधानसभा अध्यक्ष शपथ लेंगे। आपको बतादें शुक्रवार से पांचवीं विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरु होने जा रहा है। सुबह 11 बजे नए अध्यक्ष शपथ ग्रहण करेंगे। उनके साथ नए विधायकों को भी शपथ दिलाई जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष बनने की रेस में केवल चरणदास महंत ही चल रहे हैं। इसलिए उनका अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। 

पढ़ें-चरणदास महंत ने दाखिल किया नामांकन, रमन सिंह ने रखा महंत के नाम का प्रस्ताव, निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ

उन्होंने गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। इनके खिलाफ किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया है। उनके साथ रेस में कोई नहीं है। इसलिए इनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने स्वयं उनके नाम का प्रस्ताव रखा था।