राष्ट्रपति का बस्तर आगमन 25 को, पुलिस और फोर्स अलर्ट पर

Ads

राष्ट्रपति का बस्तर आगमन 25 को, पुलिस और फोर्स अलर्ट पर

  •  
  • Publish Date - July 23, 2018 / 12:28 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

रायपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर बस्तर आ रहे हैं। उनके दौरे को देखते हुए बस्तर में अभी से पुलिस और फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं दंतेवाड़ा और जगदलपुर में जहां राष्ट्रपति जाने वाले हैं, उन इलाकों में लगातार सर्चिंग और आपरेशन चलाए जा रहे है।

डीजी नक्सल ऑपरेशन ने बस्तर आईजी और एसपी को अपने इलाकों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। वहीं नक्सलियों की हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अपनेअपने सूचना तंत्र को सक्रिय करने का निर्देश भी दिया है। दंतेवाड़ा और जगदलपुर में बस स्टैण्ड सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर सादी वर्दी में जवानों को तैनात कर हर आनेजाने वाले और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है

यह भी पढ़ें : अलवर मॉब लिंचिंग, राहुल ने कहा- ये मोदी का क्रूर ‘न्यू इंडिया,जवाब में पीयूष ने बताया नफरत का सौदागर

सूत्रों से पता चला है कि राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर एक सप्ताह के लिए बड़े नक्सल आपरेशन स्थगित कर दिए गए है। राष्ट्रपति 25 जुलाई जगदलपुर पहुंचकर हेलीकॉप्टर से दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे। वहां वे एजूकेशन हब में नक्सल प्रभावित बच्चों के मिलेंगे। सके बाद वे हीरानार में कड़कनाथ मुर्गा हब और बुजूर्गों के लिए बना गए आश्रम जाएंगे। शाम को वे जगदलपुर लौट कर चित्रकोट में रात्रि विश्राम करेंगे। 26 जुलाई को वे जगदपुर मेडिकल कालेज का लोकार्पण कर वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

वेब डेस्क, IBC24