रायपुर। महासमुंद नगर पालिका पर भाजपा ने जीत हासिल की है, जहां भाजपा के प्रकाश चन्द्राकर अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं जिले की सरायपाली नगरपालिका में कांग्रेस का कब्जा हुआ है, कांग्रेस प्रत्याशी अमृत पटेल विजयी हुए हैं।
ये भी पढ़ें: केशकाल में कांग्रेस और फरसगांव नगर पंचायत में भाजपा की जीत
वहीं बालोद जिले की दल्लीराजहरा नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा हुआ है और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने जीत हासिल की है।
अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के शीबू नायर जीते हैं, उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के संतोष देवांगन जीते हैं।
बलरामपुर नगर पालिका में भी कांग्रेस का कब्जा हुआ है, यहां कांग्रेस के गोविन्द राम अध्यक्ष और नवीन गुप्ता उपाध्यक्ष बने हैं।
ये भी पढ़ें: चुनाव के बाद भाजपा पार्षदों में मारपीट, क्रॉस वोटिंग को लेकर जमकर हुआ विवाद