जबलपुर। भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष राकेश सिंह को जबलपुर से पार्टी ने चौथी बार लोकसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है। टिकिट मिलने के बाद राकेश सिंह आज नर्मदा तट ग्वारी घाट पहुंचे जहां उन्होंने नर्मदा पूजन कर अपना चुनावी अभियान शुरू किया और माँ नर्मदा से जीत का आशीर्वाद मांगा।
ये भी पढ़ें –दिनदहाड़े आरक्षक ने श्री साई मोटर्स के संचालक संजय अग्रवाल को मारी गोली, मौके पर मौत,आरोपी गिरफ्तार
माँ नर्मदा की पूजा अर्चना करने के बाद राकेश सिंह ने कहा कि माँ नर्मदा के पूजन के साथ आज से लोकसभा चुनाव का वह श्री गणेश कर रहे हैं। वह यह चुनाव कार्यकर्ता और जनता के साथ मिलकर लड़ेंगे। इसके साथ ही राकेश सिंह ने जबलपुर सीट से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा की संभावित उम्मीदवारी पर कहा कि कांग्रेस चाहे किसी को भी टिकिट दें लेकिन इससे न तो उन्हें और न ही उनकी पार्टी को कोई फर्क पड़ता है। क्योंकि जबलपुर में भाजपा की जीत निश्चित है।
ये भी पढ़ें-अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, राज्यपाल, सरकारी एजेंसियां और मीडिया को बताया प्रचारक
इसके अलावा भोपाल से दिग्विजय सिंह को चुनाव लड़ाने के सवाल पर राकेश सिंह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख़्यमंत्री कमलनाथ ने योजना के तहत दिग्विजय को भोपाल से लोकसभा चुनाव की टिकिट दी है। लेकिन भोपाल में दिग्विजय सिंह बीजेपी के लिए कोई चुनौती नही है। उल्टा दिग्विजय सिंह खुद कांग्रेस के लिए चुनौती है। इसलिए भोपाल में भी दिग्विजय सिंह को हार का सामना करना पड़ेगा। हालाकि भोपाल सीट से बीजेपी की ओर से कौन दिग्विजय सिंह से मुकाबला करेगा और छतीसगढ़ की तरह मध्यप्रदेश में भी पुराने चेहरों के टिकिट काटे जाएंगे इन सवालो के जबाब पर राकेश सिंह कुछ भी कहने से बचते नज़र आए।