राखी विथ खाकी मुहिम रंग लाई, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

Ads

राखी विथ खाकी मुहिम रंग लाई, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

  •  
  • Publish Date - December 1, 2018 / 05:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस की मुहिम “राखी विथ खाकी” रंग लाई है। इसके लिए बिलासपुर पुलिस का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया जा रहा है।

पढ़ें- अनूपपुर के मौहड़ी मतदान केंद्र में पुनर्मतदान, धांधली की शिकायत के बाद कराई जा रही रिपोलिंग

बिलासपुर पुलिस के सम्मान में आज शाम 4 बजे स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में एक समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से बिलासपुर पुलिस को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूएनडीपी के इंडिया हेड प्रभतेज सोढ़ी होंगे। बता दें कि बिलासपुर पुलिस ने 25 अगस्त को “राखी विथ खाकी” की मुहिम शुरू की थी।  इस मुहिम से जुड़कर 50 हजार 33 जवानों को राखी बांधकर महिलाओं, युवतियों और छात्राओं ने सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में अपलोड कर रिकॉर्ड बनाया था। जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है।