मुंह बोले मामा ने नाबालिग भांजी से किया दुष्कर्म

Ads

मुंह बोले मामा ने नाबालिग भांजी से किया दुष्कर्म

  •  
  • Publish Date - February 8, 2018 / 03:31 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

बलौदाबाजार। पढ़ने की चाह और कुछ कर गुजरने का जुनून, मगर फूल सी नाजूक बच्ची को कहां पता था कि जिसे वो मामा मामा कहते नहीं थकती है वहीं एक दिन उसके अरमानों को कुचल देगा, और अपनी हवस से उसकी मासूमियत का फूल कूचल देगा। दरअसअल बलौदाबाजार जिले के कसडोल में रहने वाली छात्रा के माता पिता बेहद गरीब है और कसडोल में सब्जियां बेचकर अपना जीवन यापन कर रहे है, ये अपने बच्चे की हुनर और पढ़ाई के जुनून को देखते हुए इसे खूब पढना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने अपनी बच्ची को कसडोल के एक नामी निजी स्कूल में भर्ती कराया था ताकि ये वह पढ़े खूब बढ़े और बड़ी होकर किसी अच्छे पद पर पहुंच सके, इसके लिए इनके मां बाप दिन रात सब्जियां बेचते हैं और पाई पाई जोड़कर बच्ची का फीस भरती है।

भाजपा विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, एसपी को आदेश

आरोपी युवक कृष्ण कुमार सब्जी बेचने वालों की सब्जियां मंडी से अपनी गाड़ी में लाता है और सब्जी मार्किट में छोड़ता है, आरोपी युवक का छात्रा के घर बचपन से आना जाना है और छात्रा युवक को मामा बुलाती है, घटना के दिन भी आरोपी कृष्ण कुमार छात्रा के घर पहुंचा और जान बूझकर अपने मोबाइल को चार्जिंग में डालकर चला गया, जब छात्रा के माँ बाप सब्जी बेचने चले गए तो आरोपी युवक वापस छात्रा के घर पहुंचा और मोबाइल लेने की बात कही इतने में जब छात्रा मोबाइल लेने अंदर गयी तो युवक पीछे पीछे अंदर चला गया और उसके साथ दुष्कर्म किया, और किसी को इस बात को बताने से मना किया, छात्रा की माँ जब घर पहुंची तो छात्रा गुमसुम सी घर पर थी जब छात्रा ने पूरी बात बताई तो उनके होंश उड़ गए जिसके बाद आरोपी के खिलाफ कसडोल थाने में मामला दर्ज कराया, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित कर युवक को बलौदाबाजार से गिरफ्तार कर लिया।

 

 

वेब डेस्क, IBC24