उत्तर प्रदेश में केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्यान के घर की सुरक्षा बढ़ायी गयी

Ads

उत्तर प्रदेश में केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्यान के घर की सुरक्षा बढ़ायी गयी

  •  
  • Publish Date - June 14, 2021 / 10:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 14 जून (भाषा) जिला पंचायत के सदस्य शाहनवाज के साथ बैठक करने पर यहां भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्यान के घर के बाहर हिंदू क्रांति दल के कार्यकर्ताओं द्वारा धरना देने की कोशिश करने के बाद सोमवार को उनके निवास की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी।

हिंदू क्रांति दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शाहनवाज कथित तौर पर गोहत्या के मामले में शामिल है तथा भाजपा को ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। जब इन कार्यकर्ताओं ने मंत्री के घर की ओर जाने का प्रयास किया तब पुलिस ने उन्हें रोक दिया । बाद में उन्होंने यहां महाबीर चौक पर धरना दिया एवं सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह को एक ज्ञापन दिया।

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में केंद्रीय बल को तैनात कर दिया गया है। भाजपा नेता उनके द्वारा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष के उम्मीदवार के लिए कथित रूप से समर्थन मांगने के लिए शाहनवाज के पास गये थे।

भाषा राजकुमार दिलीप

दिलीप