बीजापुर के गंगालूर में ऑपरेशन को पर निकली पुलिस टीम को लीड कर रहे गंगालुर थाना प्रभारी और एक जवान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए मुबीट्रेप में फंसकर घायल हो गए। उन्हे बेहतर इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पढ़ाई छोड़ दफ्तरों में बाबूगिरी कर रहे 118 शिक्षक अब पढ़ाते नज़र आएंगे
घायल थाना प्रभारी मनोज सिंह ने ही बताया कि एसटीएफ, डीआरजी और गंगालूर स्टाफ के करीब 150 जवान नक्सलियों के होने की सूचना पर सुबह 5 बजे ऑपरेशन के लिए निकले थे कि इरमागुडा पहाडी के पास नक्लियों द्वारा निर्मित खतरनाक हथियार मुबीट्रेप पत्तों के नीचे छिपाकर रखा था, जिसमे थाना प्रभारी का पैर पडने से कांटेनुमा नुकीला तार जुते को चीरता हुआ पैर में घुस गया।
14 साल की उपलब्धि गिनवाने में जुट गए डॉ रमन
अपने थाना प्रभारी को फंसा देख एसटीएफ का जवान गुड्डा वाचम् उन्हे बचाने पहुंचा तो वो भी एक मुबीट्रेप में फंस कर घायल हो गया। जिसके बाद साथी जवानो नें अपने कैंप को सूचना देकर खुले मैदान में हैलीकॉप्टर बुलवाकर दोनों घायलों को बीजापुर पहुंचवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनको देर शाम को रायपुर लाया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।